स्कूली छात्र पर रास्ते में भालू झपटा,साथी ने पत्थराउ कर भगाया भालू:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) पोखरी क्षेत्र में वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को विकास खंड पोखरी के कैलब से हरिशंकर जूनियर हाईस्कूल आते समय सुबह पौने नौ बजे करीबन कैलब गांव का कक्षा 07में पड़ने वाला छात्र देवेश अपने अन्य साथी पंकेश के साथ स्कूल आ रहा था रास्ते में जैसे ही वह दोनो हरिशंकर आंगनबाड़ी के समीप पहुचे तो झाड़ी में छिपा भालू देवेश पर झपट पड़ा और पैर पर हमला कर दिया, इतने में साथ मे चल रहे पंकेश ने साहस परिचय देते हुए पत्थराउ कर भालू को भगाकर स्वयं दोनो ने भाग कर स्कूल पहुंच चर जान बजायी। भालू के हमले में घायल छात्र के स्कूल में पहुंचते ही अध्यापक उपेन्द्र सती ने अपने सहयोगी अध्यापक मनवर सिंह रावत को गाड़ी से तुरन्त घायल छात्र को पोखरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। डा, प्रियम गुप्ता ने बताया कि छात्र के दाहिने पैर पर कुछ खरोच आये थे, प्रथम उपचार के बाद उस घर भेज दिया है। हरिशंकर की प्रधान रिंकी चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत हरिशंकर के ग्राम कैलब,हरिशंकर, गनियाला व किमखोली में गत एक माह से भालू का आतंक है,सुरक्षा के कोई उपाय न होने से स्कूली बच्चो व कास्तकारी करने वाली महिलाओ को हर समय खतरा बना हुआ है। कहा कि कु दिन पूर्व स्कूल से लौट रहे ग्राम गनियाला के छात्र-छात्राओ पर हमलावर भालू जबतक हमला करे, छात्र-छात्राओ ने स्कूली बस्ता छोड़कर नीचे गांव की ओर भाग कर जान बचायी। उन्होने कहा कि की दिन तक अभिभावक बारी-बारी से छात्र-छात्राओ को स्कूल छोड़ने जाते है। प्रधान ने वन विभाग व प्रशासन से छात्र-छात्राओ को स्कूल आने -जाने तक लिए मानदेय पर ग्राम सभा में कुछ लोगो को लगाया जाय। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग रेंज नागनाथ के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि उन्होंने हरिशंकर विद्यालय के घायल छात्र को प्रथम उपचार के बाद अस्पताल से वन विभाग के कर्मचारियों के साथ घर भेज कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गये है।