थानाध्यक्ष ने दिए, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी व ग्राम प्रहरियों को आवश्यक कार्रवाई के दिशा निर्देश: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने वुद्धबार को ग्राम पुलिस,होमगार्ड, पीआरडी व ग्राम पहरीयों के साथ बैठक की बैठक में उच्चधिकारियों द्वारा समय समय पर दिए दिशा निर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए ग्राम पहरीयो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्राम सभा क्षेत्र में किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल थाने को दे। कहा कि किसी भी प्रकार कीसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए, किसी भी बाहरी व्यक्तियों के ग्राम सभाओ में बिना थाना पोखरी के सत्यापन के प्रवेश करने, ग्राम सभा क्षेत्र में फेरी लगाने तत्काल सूचना थाने को दे। थानाध्य द्वारा होमगार्ड व पीआरडी जवानों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व रात्रि गश्त /चेकिंग पर किसी भी प्रकार से लापरवाही न बरते कहा कि समस्त कर्मचारियों को भली भांति अपनी ड्यूटी प्वाइंटों पर अनावश्यक जाम न लगने दे। तथा निर्धारित स्थान से सवारी गाड़ियां सवारी ले जाने पर जोर दिया गया, तथा नो पार्किंग जोन में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहनों के विरुद्ध चालान किया जायेगा। करने जिसमें विदाउट हेलमेट ट्रिपलिंग राइटिंग ओवर रेसिंग वाहनों पर नकेल कसने पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपनिरीक्षक रुकुम नेगी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी,हेड कांस्टेबल नरेश कुमार कांस्टेबल क्लर्क विनोद कुमार, तथा होमगार्ड ,पीआरडी जवान व ग्राम प्रहरीउपस्थित रहे।