मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क का मामला:
05 सितंबर को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय का घेराव :
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क को लेकर क्षेत्रीय लोगो का धरना बीसवें दिन भी जारी रहा।शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर क्षेत्रीय जनता की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन के माध्यम से सरकार को जगाने के लिए 05 सितंबर को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा, जिसकी की रूप रेखा बैठक में तय की जायेगी। बताते चले कि मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क की मुख्य मंत्री की घोषणा के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नही की गयी।
मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क 22किमी0है, इस पर वन विभाग द्वारा 12किमी0सड़क का निर्माण किया था। जो आज आगे सड़क न बनने से क्षतिग्रस्त स्थिति में है, और आगे 10किमी0 सड़क बननी वाकी है, जिसके लिए मोहनखाल क्षेत्र की जनता ने गत वर्ष भी आंदोलन/धरना किया था, प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आश्वासन व मुख्य मंत्री धामी की घोषणा के बाद धरना समाप्त कर दिया था, एक साल व्यतीत होने पर भी इस सड़क पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पुनः जनता ने आंदोलन करने मन बनाते हुए धरना शुरू कर दिया और बीस दिन से धरना/प्रदर्शन करते आ रहे है। बीसवें दिन धरने पर राकेश नेगी,बलराम नेगी,बीरेंद्र राणा, भरत सिंह, रिंकी देवी,अमर सिंह रावत, यद्धुवीर सिंह बिष्ट, राजी देवी,रजनी देवी,पुष्पा देवी,रंजना रावत बैंठे रहे। दूर दराज से सड़क के आंदोलन को समर्थन देने के लिए महिला व पुरुष पहुंच रहे है।

