*20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
विकास खण्ड पोखरी के तहत ग्राम पंचायत मसोली में एक 20 वर्षीय युवती पुत्री शिवलाल ने गत दिवस देर शायं घर पर किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर बल्ली में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी है,स्वजनो के शायं काम धंधे से घर लौटने के बाद जब वह काफी देर तक नही दिखी तो घर के अंदर ढूंढ खोज की तब घटना का पता चला, गले में फंदा डालकर उसने जीवन लीला समाप्त कर दी।उसके बाद स्वजनो ने थाना-पोखरी को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर गयी, पुलिस ने घटना का स्थलीय निरीक्षण कर देर रात होने के कारण शव कब्जे में लेकर सुरक्षित सीएचसी पोखरी में रखा ।गुरुवार को स्वजनो की उपस्थित में शव का पंचनामा कर पोष्ट मार्टम के लिए कर्णप्रयाग उपचिकित्सालय को भेज दिया।
यह जानकारी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने देते हुए बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

