*15 दिसंबर से होगा, पोखरी मेला,हुई बैठक*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली
पोखरी में नगर पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले सात दिवसीय कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव मेले की बैठक बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला एवं नगर पंचायत के प्रशासक/उपजिलाधिकारी अबरार अहमद की अध्यक्षता में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनियों सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं विभागीय अधिकारी - कर्मचारियों की उपस्थित में बैठक की हुई।
बैठक में मेला गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जायेगा, मेले की शुरू करने के लिए 15 दिसंबर से मेला करने की तिथि तय की गयी है। मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया है, तथा मेले को राजनीतिक रंग देने के बजाय आमजन का मेला हो,इस बात पर उपस्थित लोगो ने समर्थन किया। मेला आयोजन की रूप-रेखा तैयार के लिए नगर पंचायत ने पत्राचार करना शुरू कर दिया है। विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेले के सफल संचालन के जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से मेले में प्रतिभाग एवं समस्त विभागीय अघिकारियों से सहयोग हेतु निवेदन किया है।
वहीं एसडीएम अबरार अहमद ने कहा कि बैठक में जो भी निर्णय लिया है, उसके तहत कार्य किये जायेगे। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के व्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा, प्रधान रवींद्र नेगी,प्रधान जितेंद्र सिंह खत्री, एडवोकेट श्रवण सती,हनुमंत कंडारी,वीर सिंह कंडारी,मधुसूदन चौधरी,विश्वमबर मनवाल,जसवंत सिंह चौधरी,निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत, वेद प्रकाश,एडवोकेट राधा रानी, ममता भट्ट, ललित मिश्रा,व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,मुकेश, योगेन्द्र सिंह चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थे।



