*शराब पीकर वाहन चला रहा युवक गिरफ्तार, वाहन जब्त*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
थाना गोपेश्वर पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति वरुण कुमार पुत्र भुवन चंद्र निवासी मसोली, थाना पोखरी जो कि शराब के नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोका और जांच की। जांच में पाया गया कि वह शराब के नशे में था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन संख्या CH 01 CC 3341 को जब्त कर लिया। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है जिससे सड़क सुरक्षा को खतरा होता है। पुलिस इस तरह के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।

