*चमत्कार: बीस वर्षीय युवक पर हुई मां धारी देवी प्रकट, लग रहा है दरवार*

खबर शेयर करें:

*चमत्कार: बीस वर्षीय युवक पर हुई मां धारी देवी प्रकट, लग रहा है दरवार*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

इसे चमत्कार ही कहेगे कि बीस वर्षीय युवक पर हुई मां धारी देवी अवतरित,  करनी पड़ी स्थापना, लगया जा रहा है दरवार,दर्शनार्थियों  का लग रहा तांता।

यहां देवस्थान गांव में बीस वर्षीय युवक उमेश सती पुत्र अनिल नागेन्द्र सती, पर   मां धारीदेवी प्रकट हुई,और स्वयं देवी पश्वा  ने 

 टिहरी के  विद्धान पंडितो से मां धारी की स्थापना व डोली बनाने को कहा स्वजनो ने डोली भी बनवाई, और स्थापना भी की है। और अब हर रविवार को दरवार लगाया जा रहा है। श्रद्घालुओ  व पूछ करवाने वालो की भीड़ लग रही है, सुबह के सात बजे से शाम के सात बजे तक दर्शन करने वाले व पूछ करवाने वाले निपट रहे है। यहां सबसे पहले देवी की डोली ऑगन में आ रही है, मौजूद श्रद्घालुओ को आशीष देकर पूछ करने वालो के सिर में अपना छत्तर रखकर नम्बर लगा रही है। इसी नम्बर को नाम सहित कापी में  लिखा जाता है। किसका नम्बर कब लगता है। मां भगवती स्वयं  चयन कर रही है।






 मां धारी देवी का पश्वा  पूछ करने पर जो भी समस्या किसी की है,स्वयं मातारानी के आशीर्वाद से निपटेगी। सबसे बड़ी बात कही जा रही कि किसी  को भी  तांत्रिक पूजा कराने की जरूरत नही है। मां भगवती का दरवार केवल रविवार को इस लिए लगाया जा रहा है कि दरवार लगाने से लेकर दर्शन समाप्ति तक डोली पश्वा के  कंधो में ही रहेगी,और सुबह से अनुष्ठान में रहना पड़ता है, कुल मिलाकर यह बड़ी साधना है। इस लिए प्रत्यक्षदर्शी मां धारीदेवी का बड़ा चमत्कार मान रहे है।  यहां पर पूछ करने वालो से कोई भेंट नही है, श्रद्घालु और पूछ करने वाले अपनी श्रद्घा से भेट दे रहे है।मां धारी देवी का पश्वा के पिता अनिल नागेंद्र  ने बताया उमेश पर चार साल पहले से देवी प्रकट हो रही थी।उन्होने सोचा कि इस पर कोई छल छिद्र आदि कुछ लगा होगा। कहा जब- अब उमेश पर स्वयं देवी अवतरित हुई तब पता चला। उमेश इस समय बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। इण्टर करने के बाद दो साल तक देव प्रयाग में किसी वेदपाठी पंडित के सानिध्य में रहा उसके बाद धारीदेवी की प्रेरणा मिली। और दरवार लगाकर जन कल्याण किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: