नागनाथ गढ़ी में मूर्ति स्थापित व दक्षिणकाली मंदिर वल्ली में देवी भागवत शुरू:
पुष्कर पर्वत न्यूज /राजेन्द्रअसवाल, पोखरी:
पोखरी(चोली) 19मार्च गुरुवार से क्षेत्र में बासंतीय चैत्र नवरात्र के अवसर पर घरो व मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ के साथ-साथ जौ की हरियाली डालकर देवी की अराधना शुरू हो गयी है। नागनाथ गढ़ी में देवर व देवस्थान सहित क्षेत्र के लोगो के सहयोग से देवी राजराजेश्वरी की मूर्ति को ले जाकर स्थापित किया गया है।
कोषाध्यक्ष टीपी सती ने कहा कि मूर्ति का विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गयी है।साथ जौ की हरियाली डालकर नौठा के सती परिवार के पंडितो द्वारा देवी के नौ दिनो का अनुष्ठान शुरू हो गया है। इस अवसर पर पूरा गढ़ी राजराजेश्वरी मंदिर का परिसर जयकारों के साथ भक्तिमय बना हुआ है।समिति के लोग पूरी निष्ठा और लग्न के साथ व्यवस्था पर लगे हुए है। वहीं ग्राम-वल्ली के दक्षिण काली मंदिर में क्लस यात्रा के साथ नवरात्र पूजन के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत का कार्यक्रम शुरू हो गया है।
ग्रामवासी पूरे मनोयोग से नवरात्र एवं देवी भागवत कथा के कार्यक्रम में तन -मन-धन से सहयोग कर रहे है। ग्राम निवासी अमर सिंह रावत ने कहा इस कार्यक्रम में देवी भागवत कथा शुरू होने से पहले
सुबह पंच पूजा के बाद देव डोली द्वारा लोगो की पूछ भी की जा रही है। जिस वजह सुबह से ही भक्तो का तांता लगा हुआ है।



