माँ चंडिका के फर्स निर्माण और महायज्ञ को लेकर बैठक: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
चमोली जनपद के अंतर्गत नगर पंचायत पोखरी के चमेठी उर्फ पोखरी चंडिका मंदिर में फर्स निर्माण व महायज्ञ को लेकर माँ चंडिका के मायके बारुलि के ग्रीमीणो की बैठक चंडिका मंदिर चमेठी में शनिवार को आयोजित की गई।
जिसमें माँ चंडिका के पौराणिक इतिहास की जानकारी जिसमें निर्माण व महायज्ञ के संदर्भ में बैठक कि गयी। संदीप पन्त ने चंडिका के इतिहास व प्राचीन इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि चमेठी में नौखोली राज दरबार के समीप मंदिर की स्थापना की गई थी इस मंदिर का निर्माण राजा अजय पाल के समय का होने की संभावनाएं ही जताई गई। परन्तु कोई लिखित दस्तावेज उपलब्ध नही है। चंडिका मन्दिर के गर्व गृह में मां चंडिका की मूर्ति स्थापित है, साथ में माँ गौरा चामुंडा की मूर्ति स्थापित है। गर्व गृह के दाई ओर बाहर माँ दक्षिण काली स्थापित है। मन्दिर में सभी मूर्तियों की आकृतियों से प्राचीन मंदिर होने की प्रमाणिकता दर्शाता है। मंदिर में माँ चंडिका का फर्स जीर्ण झीर्ण होने के वजह से नया फर्स बनवाने तथा महायज्ञ करने को लेकर मंदिर समिति की कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा को अध्यक्ष, महिधर पंत कोषाध्यक्ष,उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमंत असवाल, उमेदसिंह रावत, राजेंद्र कोठियाल,सचिव राजपाल सिंह, महावीर सिंह, शिशुपाल रावत, नारायण सिंह महामंत्री सतेन्द्र बुटोला, खुशाल सिंह राणा, मिडिया प्रभारी भरत चौधरी को सर्व सम्मति से बनाया गया। मन्दिर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष बीरेंद्र राणा कहा माँ चंडिका के पर्स निर्माण और महायज्ञ को लेकर बारूली पट्टी के समस्त ग्रामीणों की सर्व सम्मति से फर्स निर्माण और महायज्ञ पर सहमति बनी है। जिसको लेकर बारूली पट्टी के प्रत्येक गांव में बैठक की जाएगी, और उसके बाद फर्स निर्माण और महायज्ञ का दिन पंचांग के आधार पर तय किया जाएगा। वहीं कुंवर सिंह चौधरी, लक्ष्मी प्रसाद पंत, महिधर पन्त, विजय सिंह ने कहा माँ चंडिका का बहुत प्राचीन मन्दिर है। फर्स निर्माण और महायज्ञ को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।