महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्रोफेसर रीटा शर्मा ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। पुष्कर पर्वत/राजेन्द्रअसवाल:

खबर शेयर करें:

महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्रोफेसर रीटा शर्मा ने  प्राचार्य का पदभार  ग्रहण किया।
पुष्कर पर्वत/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के हिमवंत  कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में प्रोफेसर रीटा शर्मा ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

वुद्धबार को प्राचार्य प्रोफेसर रीता शर्मा ने  प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रत्येक विभाग के अध्यापकों के साथ बैठक  करते हुए समस्त विभागों की  समीक्षा व समस्याओं तथा कार्य प्रणाली से अवगत हुए, महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने हेतु चर्चा के साथ महाविद्यालय में सुविधाओं के प्रचार प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया है,इस अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित हिमालय दिवस कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए काफल वाटिका में वृक्षारोपण किया। 

प्रोफेसर शर्मा ने कहा है कि महाविद्यालय प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ पठन-पाठन की सुविधाओं से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने गुणवत्तापरक शैक्षिक माहौल बनाना उनका प्रथम उद्देश्य रहेगा, जिसमें सभी प्राध्यापकों कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के सहयोग की आवश्यकता  बतायी है। 

प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार ने महाविद्यालय की समस्त सुविधाओ से प्राचार्य प्रोफेसर रीता शर्मा को अवगत कराया विज्ञान संकाय की प्राध्यापक डॉक्टर अभय कुमार श्रीवास्तव डॉक्टर अनिल कुमार डॉक्टर कंचन सहगल ने विज्ञान संकाय की ओर से प्रोफेसर रीता शर्मा का स्वागत किया। 


पुस्तकालय में सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रम सिंह कंडारी, ललिता भंडारी, दीपक रावत ने प्रोफेसर शर्मा का स्वागत किया। इसी अवसर पर डॉo नंदकिशोर चमोला, डॉo अंजलि रावत, डॉ रेनू सनवाल, डॉ शशि चौहान, डॉ कीर्ति गिल डॉ शाजिया सिद्दीकी, डॉ रामानंद उनियाल, डॉ श्वेता रावत, डॉ आरती रावत, डॉ राजेश भट्ट, डॉ प्रवीण मैथानी, डॉ आयुष बटवालडॉक्टर केवलानंद डॉक्टर अनूप रावत विमल बिष्ट शिव सीमा विजय कुमार प्रबल अनिल सतीश विजयपाल गुलशन प्रदीप नवनीत मानवेंद्र तथा ब्लॉक प्रमुख प्राची देवी नेगी जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा समाजसेवी एवं एडवोकेट श्रवण सती समाजसेवी पूर्व प्रधान रवि नेगी समाजसेवी राधा रानी एवं छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य प्रोफेसर रीता शर्मा का स्वागत किया।

खबर शेयर करें: