भालू ने महिला पर किया हमला,प्रा0वि0ताली के रसोई घर,की तोड़ी छत्त: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के गांवो में भालू का हमला कम होने का नाम नही ले रहा है। रविवार सुबह सिनांऊ पल्ला की सरोजनी देवी 45 वर्ष अपने अन्य महिला साथियों के साथ गांव के पास सड़क के निकट 11 बजे करीबन घास काट रही थी, अचानक भालू पीछे से आया और उसने सिर पर नाखून मार दिया,चिल्लाने पर साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं दौड़कर आई और हल्ला करके भालू को वहां से भगा दिया। उसके बाद सरोजनी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाए जहां उनका उपचार चल रहा है। डा, मोहिनी के अनुसार स्थिति सामान्य है।वहीं भालू ताली- कंसारी गांव का पीछा नही छोड रहा है। ग्रामीणों का कास्तकारी करना,बच्चो को स्कूल भेजना जैसी संकट की स्थित बनी हुई है।एक सप्ताह पूर्व से गांव के ईर्द-गिर्द भालू की चहल कदमी है, बताया गया है कि पहले गांव के आसपास जंगल में ही दिखता भालू लेकिन अब वह गांव की तरफ रुख करने लग गया है। गत दस दिसंबर को भालू ने गांव के मुकोन्दा सिंह के कीचन का दरवाजा तोड़कर खाद्यान्न सामाग्री चट करने के साथ ही अन्य सामान भी उधेड़कर इधर-उधर कर दिया था। ब्लाक प्रमुख राजी देवी जो कि ताली-कनसारी गांव की है, ने बताया कि गत रात्रि शनिवार को भालू ने प्राइमरी स्कूल के रसोई घर के छत्त पर लगी टीन सीट को उखाड़कर भालू अंदर घुसा हालंकि वहां खाने के लिए हल्का फुल्का ही मिला । टीन सीट उखाड़ने की आवाज सुनकर गांव के राकेश नेगी,सूर सिंह, सुखदेव सिंह व बलबीर सिंह मोबाइल की टार्च व डंडे लेकर स्कूल में गये तो उन्होंने वहां से भालू को निकलते हुए देखा और शोर शराबा करने पर भागकर जंगल की ओर चले गया। प्रमुख ने कहा कि महिलाओ को कास्तकारी करने के साथ-साथ बच्चो को स्कूल भेजने की परेशानी हो गयी है, हालंकि स्कूली बच्चो के साथ अभिभावक भी सीटी बजाकर व शोरशराबा कर बच्चो को स्कूल भेज रहे है। राकेश नेगी ने कहा कि वन विभाग को सूचित किया गया । परन्तु पोखरी क्षेत्र के कई इलाको में भालू का खतरा बना है, वन विभाग की टीम सभी जगह गश्त मार रही है। कहा वन विभाग की टीम भी साधन विहीन है। वे भी आम नागरिक की तरह है, केवल पटाखे फोड़कर भालू को डराने के अलावा कोई साधन नही है।