सीएचसी पोखरी में डाक्टरों ने की फार्मासिस्ट से मारपीट, मामला पहुंचा सीएमओ तक:

खबर शेयर करें:

 सीएचसी पोखरी में डाक्टरों ने की फार्मासिस्ट से मारपीट, मामला पहुंचा सीएमओ तक:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में मारपीट का मामला सीएमओ चमोली व फार्मासिस्ट संगठन तक पहुंचा। फार्मासिस्ट लखपत नेगी ने शनिवार को  बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के डॉ नईम और डॉ अंशुमान  ने मिलकर अकारण उनके साथ मारपीट की गयी ,मारपीट की  तहरीर थाने दी गयी है, एओ ने कहा नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। फार्मासिस्ट लखपत नेगी ने बताया कि मारपीट से उनके  सिर पर चोट लगी है। फार्मासिस्ट ने थाने से  न्याय के साथ-साथ अपनी व परिवार की सुरक्षा मांग की है।  पुलिस  ने एक ही स्टाफ  का मामला होने पर समझौता होने की बात बताई, यदि समझौता नही  हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।  बताया गया कि डाक्टर व फार्मासिस्ट एक ही विल्डिंग पर रहते है, नीचे फार्मासिस्ट व उनके बच्चे रहते है। और ऊपर की मंजिल पर उक्त विवादित डाक्टर  सिंगल रहते है  यह लोग रात को  कुछ अन्य लोग  के साथ इक्कठे होकर  शोर शराबा करते  है, इसबात पर नाराज रहते थे फार्मासिस्ट, यही नाराजगी दोनो डाक्टरो को खलती रही। डाक्टरो का आरोप लाइट हटाने का है। मारपीट मामले की गंभीरता को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा के नेतृत्व में अधीक्षक डॉ पीएम गुप्ता के साथ बैठक की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा जो मारपीट की घटना हुई है भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र में किसी प्रकार की  लोगों को परेशानियों न हो। अधीक्षक डॉ, पीएम गुप्ता ने कहा लाइट को लेकर यह मारपीट हुई है जिसमें दोनों डाक्टरों और फार्मासिस्ट का पक्ष सुना गया है। उन्होने कहा दोनों पक्षों में समझौता करने का प्रयास किया गया।  समझौता न होने पर  मामला सीएमओ को भेज दिया गया। फार्मासिस्ट नेगी ने बताया कि मामला फार्मासिस्ट संगठन को भी भेज दिया है।समझौते में व्यापारी संतोष चौधरी, विकेन्द्रसिंह, कुंवर चौधरी,महिधर पंत ,विक्रम बासकंडी, विक्रम नेगी, प्रदीप बर्त्वाल सम्मलित थे। उन्होने बैठक में कहा कि   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में डाक्टरों और फार्मासिस्ट के बीच मारपीट हुई है।यह गंभीर विषय है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सेवा कैसे मिलेगी, सोचनीय विषय है।

फार्मासिस्ट लखपत नेगी के मारपीट के मामले में यदि दोनो पक्षो का आपसी समझौता नही होता है तो मामला में कार्यवाही की जायेगी। 

मनोज सिरोही थानाध्यक्ष पोखरी।

  डाक्टरो और फार्मासिस्ट के बीच मारपीट का कारण लाइट हटाने को लेकर है, मामला सीएमओ चमोली के संज्ञान में भेज दिया है। निर्णय सोमवार तक आ जायेगा।

खबर शेयर करें: