स्थानांतरण पर दी फार्मासिस्ट को ग्रामीणो ने विदाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल :
चमोली:
पोखरी: पोखरी का उडामांडा एएनएम सेंटर में 19वर्षो से तैनात फार्मासिस्ट कुलदीप गुसांई को स्थानीय लोगो ने जोरदार विदाई दी है।सामाजिक कार्यकर्ता हरीश खाली ने कहा कि फार्मासिस्ट गुसांई की सेवाओ व कार्यकुशलता के चलते क्षेत्र की जनता को कभी भी उपचार के लिए अन्यत्र नही जाना पडां, उन्होने कहा कि उनके जाने के बाद इनकी कमी बहुत ही महसूस होगी।
कहा कि मरीजो के प्रति गुसांई का इतना लगाव था कि यदि सेंटर में जो दवाई नही होती थी तो वे अपने पैसे से बाजार से दवाई लाते थे।और साथ ही मनोज को फल फ्रूट्स भी देते थे।
ग्राम पंचायत सिनांऊ तल्ला-मल्ला के निवर्तमान प्रधान त्रिलोक सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार एनएनएम सेंटरों अब फार्मासिस्ट नही रहेगे। इन्हीं निर्देशों के अनुसार फार्मासिस्ट कुलदीप गुसांई की तैनाती महिला बेस अस्पताल सिमली में होने पर उन्हें विदाई दी गयी तथा उनकी सराहनीय सेवाओ को याद किया गया। इस अवसर पर विनोद खाली,मदन सिंह रावत, हरीश रावत, एएनएम स्टाफ सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।