मोहनखाल में सड़क की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस से धरना-प्रदर्शन:

खबर शेयर करें:

मोहनखाल में सड़क की मांग  को लेकर स्वतंत्रता दिवस से धरना-प्रदर्शन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:





पोखरी(चमोली) 

जहां आज पूरा देश आजादी का 80वाॅ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,वहीं जनपद चमोली के विकास खंड मंदाकिनी व पोखरी की सीमा पर स्थित मोहनखाल-किणजाणी  के ग्रामीण मोहनखाल-किणजाणी-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर क्रमिक धरने पर बैठ गये है। विदित हो कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर 13अगस्त 2024 में मोहनखाल  
वन विभाग  निरीक्षण भवन के  प्रांगण में 13 दिनो तक क्रमिक थरना चलाया गया था, ग्रामीणो के धरने को उग्र  होते देख जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खंड मंदाकिनी- अगस्त्यमुनी में    06अगस्त 2024को  एक कार्यक्रम में आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त सड़क की स्वीकृति की घोषणा की थी, जो कि मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 430/2024 है।  सड़क आन्दोलन समिति ने आरोप  लगाया कि मुख्य मंत्री की घोषणा के दो वर्ष बाद भी आज तक  किसी भी  स्तर से कोई कार्रवाई नही हो पायी है। जिससे क्षेत्र की जनता व सड़क आन्दोलन समिति में भारी आक्रोष है। और पुन: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए स्वतंत्रा दिवस से मोहनखाल वन विभाग के विश्राम भवन के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया  है। धरने पर बैठे सड़क संघर्ष समित के अध्यक्ष राकेश सिंह  ने  चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक उत्तराखंड सरकार की ओर से निर्माण एजेसी लोनिव  व  वनविभाग को कार्यवाई के लिए दिशा-निर्देश नही दिए जाते है, तबतक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा,तथा सुनवाई  न होने पर अनशन करने को भी बाध्य होना पड़ेगा। कहा कि इस बात  की सूचना तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन,लोनिव पोखरी व थाना पोखरी को दी गयी है।
धरने पर संघर्ष समित के अध्यक्ष राकेश  नेगी सहित ब्राह्मण थाला के प्रधान दीपक थपलियाल, मोहनखाल व्यापार संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह, राजीव, गोपाल अंबरीश थपलियाल, डाक्टर रमेश थपलियाल, प्रदीप कुमार, सुनील सिंह  सहित कई लोग धरने पर बैठे है।

खबर शेयर करें: