राइका थालाबैड में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज थालाबैड में 80वाॅ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, प्रभात फेरी के पश्चात ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर वाक्ताओ ने देश के उन शहीद स्वतंत्रता-संग्राम सैनानियो को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी, तथा देश की एकता, अखंडता व अक्षुण बनाए रखने का संकल्प दोहराया, छात्र-छात्राओ ने देश भक्ति के गीतो और और भारत माता की जय व वंदेमातरम के स्लोगन से विद्यालय का वातावरण गुंजायमान किया।
इस अवसर पर सांस्कृत कार्यक्रम के अलावा वर्ष 2026 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओ में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधान वर्ग के चार -छात्र-छात्राओ को विद्यालय की विज्ञान वर्ग की कु0 आरुषि जिसने 70%अंक,रुचि 66%,अंक नजतिन ने 66%, अंक व आदिति ने 63 अंक प्राप्त किए है। विद्यालय में विज्ञान की शिक्षिका ने इन छात्र-छात्राओ के उत्साह वर्धन के लिए अपनी वेतन से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, और अन्य छात्र-छात्राओ को इन वालक- बालिकाओ से अच्छे क प्राप्त करने की सीख लेने की प्रेरणा दी गयी।
विद्यालय परिवार ने भी पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, उर्मिला नेगी,देवेन्द्र रावत,शांति स्वरूप, विजय रावत, जगदीश भट्ट सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।