80वाॅ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया:
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल :
नगर पंचायत में अध्यक्ष सोहनलाल ने ध्वजारोहण किया, वही पुलिस थाना मे एसओ देवेन्द्र कुमार पंत ने, विकास खंड कार्यालय में प्रमुख राजी देवी ने तहसील कार्यालय
में तहसीलदार रामकिशोर ने और शिक्षण संस्थाओं में प्रधानाचार्य एंव प्रधानाध्यापको ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। तथा देश को आजाद करने वाले उन वीर शहीद स्वतंत्रता-संग्राम सैलानियों को नमन किया गया। वहीं दूर दराज के शिक्षण संस्थाओ में भी स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर में प्रधानाध्यापक उपेन्द्र सती ने ध्वजारोहण रोहण करते हुए विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओ ने विद्यालय में स्वतंत्रा दिवस में भाग लेकर देश भक्ति के गीत व कीर्तन भजनो से महौल मनोरंजक बनाया। इस पर विद्यालय परिवार की ओर से मिष्ठान वितरण कर उनका धन्यवाद किया गया।

