महिला पर भालू का हमला,घायल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
पोखरी : नगर पंचायत के ग्राम गुनियाला की रुचि देवी (28)वर्ष पत्नी मनोज कुमार पर शनिवार सुबह भालू ने हमला कर घायल कर दिया। बताया गया कि रुचि देवी अपने गांव के अन्य महिला साथियों के साथ सुबह 09बजे करीबन गांव के पास धमतोली के जंगल में काश्तकारी करने गयी थी, काश्तकारी करते समय भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसके चिल्लाने पर आसपास काश्तकारी कर रही महिला ने शोर मचाकर भालू को भगा दिया। उसके बाद घायल महिला को 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाए जहां डाक्टरो ने प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया। डॉ. गुप्ता के अनुसार रुचि देवी के सिर और पेट पर हल्के घाव थे। उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य बताई गयी है। वर्तमान में भालुओ की आमद जंगल के बजाय आवादी के क्षेत्र में भी होने लगी है, बताया गया है कि वल्ली गांव मे भी बच्चे के साथ भालू देखा गया है, जिससे आस पास के ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणो ने वन विभाग से जंगलो से आबादी के क्षेत्र में भालुओ के आने पर उनकी रेकी करते हुए उनको पकडने की कारयवाही करते हुए ग्रामीणो की सुरक्षा की मांग की गयी है।

