विकास खंड पोखरी की पांच न्याय पंचायतो में दिलाई गई प्रधान व सदस्यो को शपथ:

खबर शेयर करें:

 विकास खंड पोखरी की पांच न्याय पंचायतो में दिलाई गई प्रधान व सदस्यो को शपथ:



राजेन्द्र असवाल:

पोखरी: विकास खंड की पाँचों न्याय पंचायतों—किमोठा, थालाबैड़, पोखरी, बमोथ और गिरसा—में दूसरे चरण के तहत 57 ग्राम पंचायत प्रधानों और 333 वार्ड सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ शासन द्वारा निर्धारित अधिकारियों ने दिलाई।

इससे पहले पहले चरण में 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान और वार्ड सदस्य शपथ ग्रहण कर चुके थे। वार्ड सदस्यों के निर्वाचित न होने और कोरम पूरा न होने के कारण दूसरे चरण की 57 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण प्रक्रिया लंबित थी। अब वार्ड सदस्यों के चुनाव पूर्ण होने और कोरम पूरा होने के बाद आज शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की निगरानी खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी और एडीओ पंचायत प्रदीप नेगी ने की।

किमोठा न्याय पंचायत में सहायक कृषि अधिकारी राजेश चमियाल,

थालाबैड़ न्याय पंचायत में एडीओ कोऑपरेटिव वीरेंद्र शाह,

पोखरी न्याय पंचायत में सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र खंडूरी,

गिरसा न्याय पंचायत में एडीओ समाज कल्याण देवेंद्र पंवार,

तथा बमोथ न्याय पंचायत में सहायक उद्यान अधिकारी इंद्रजीत टम्टा

ने संबंधित न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

खबर शेयर करें: