जिलासू-आली सड़क , मस्टगांव से आली तक आठ किमी0 सड़क का उद्घाटन कर यातायात संचालित किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
विकास खंड पोखरी के अंतर्गत जिलासू-आली मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण ग्राम मस्टगांव से आली तक जुड़ने व यातायात शुरू करवाने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी से फीता कटवा कर सड़क पर यातायात शुरू करवाया। जो कि मस्टगांव व आली-कांडई के ग्रामीणों का ढेड दशक बाद 08मी0
सड़क का सपना साकार हुआ। ग्रामीणों ने कहा वे पिछले ढेड दशक से लगातार सड़क जोड़ने की मांग करते हुए थक हार गये थे, कुछ समय पूर्व क्षेत्र में भ्रमण में आये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के सामने ग्रामीणों ने सड़क की मांग की तो भंडारी ने मस्टगांव को जोड़ते हुए आली सड़क तक मिलाने के लिए विभाग से लगातार संपर्क कर सड़क का काम शुरू करवा , जो कि पूरा निर्माण होने पर पूर्व कै, मंत्री से फीता काटवाकर ग्रामीणो ने सड़क पर यातायात शुरू करवा दिया है। इस अवसर पर ग्रामीणों फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि इस 08किमी0 सड़क का निर्माण जनता के सहयोग,एक जुटता व लंबे सघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगो को आवागमन की सुविधा मिल गयी है। इस अवसर मस्टगांव के बयोबृद्ध नागरिक बिशेश्वर दत्त,सुजान सिंह बर्त्वाल , ग्राम प्रधान विनोद लाल, पूर्व प्रधान तेजपाल बर्तवाल, प्रहलाद सिंह बर्त्वाल, प्रदीप सिंह असवाल, अवतार सिंह राणा सहित तमाम क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

