पोखरी में मानदेय बढ़ाने के लिए भोजन माताओ की बैठक:

खबर शेयर करें:

पोखरी में मानदेय बढ़ाने के लिए भोजन माताओ की बैठक:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








पोखरी(चमोली)
विकास खंड कार्यालय के सभागार में भोजन माताओ की वेतन वृद्धि सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीटू के वैण्डर तले संगठन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र  नेगी ने की । बैठक में भोजन माताओ ने कहा कि विद्यालयो में भोजन माताओ की अहम भूमिका होती है। और उनको सबसे कम मानदेय दिया जाता है जिसमें परिवार का भरण-पोषण नही होता है। भोजन माताओ का मानदेय बढ़ाने हुए सामाजिक सुरक्षा भी की जाय।तथा कहा कि बिना किसी कारण के भोजन माताओ को न हटाया जाए। उन्होने विद्यालय पाठशाला में खाना पकाने में गैस की कमी की समस्या बतायी है। भोजन माताओ ने चेतावन दी है कि  शीघ्र उनकी मांगे नही मानी गयी तो वे 29जून को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव  करेंगे।  इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिता नेगी, पुष्पा देवी,रेखा देवी,ऊषा देवी,भूपेन्द्र सिंह नेगी सहित तमाम भोजन माताए उपस्थित थी।

खबर शेयर करें: