राजेंद्र भंडारी भाजपा में, कार्यकर्ता जोडने का प्रयास:

खबर शेयर करें:

राजेंद्र भंडारी भाजपा में, कार्यकर्ता जोड़ने का प्रयास:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी(चमोली)

सोमवार को निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा में जाने के बाद  पहली बार अपने पोखरी निवास  पर अपने समर्थको को आमंत्रित कर  ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी सहित कुछ लोगो को अपने साथ भाजपा में  सम्मलित करने का प्रयास किया। हालांकि एक बड़ा धड़ा जो वास्तविक कांगेसी थे, उन्होने भंडारी का आमंत्रण को ठुकरा दिया। और कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए  बिना पेंदे के लोटे  की तरह लुड़कने वाले के साथ नही जायेगे। इस अवसर  पर भंडारी ने करीबन 25 ही लोगो को  ही अपने साथ भाजपा में जोड़ा। राजनीतिक सूत्रो की माने तो राजेन्द्र भंडारी के भाजपा में आने से भाजपा कार्यकर्ताओ का एक बड़ा धड़ा खफा है। इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कि भंडारी को आने वाले समय  कितना साथ मिलेगा। ।



निवर्तमान विधायक  राजेंद्र भंडारी ने कहा  कि वे क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा  में गये है।  कहा कि सड़क ,शिक्षा , स्वास्थ्य के क्षेत्र  में विकास करने की आवश्यकता है। तथा लोगों के सपनों को साकार करना है। भंडारी ने कहा  अब में सरकार में हूं अब विकास के कार्यों को करना मेरा लक्ष्य है।  कहा कि अब मेरा भी कर्तव्य है भाजपा प्रत्याशी को जीताना है। यह सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष से सम्भव होगा।

ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी ने जो निर्णय लिया है हम उनके साथ है। हमारे लिए क्षेत्र का विकास जरुरी है।

इस अवसर पर  पूर्व प्रमुख बिनीता देवी, सतेन्द्र सिंह, गोपालसिंह, प्रेमसिंह, देवेन्द्र लाल, मुकेश नेगी गजेन्द्र सिंह, तेजपाल रावत, संतोष चौधरी, चन्द्रकला देवी दीपक चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: