हिंसक वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए, निकाली जन आक्रोश रैली: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी में हिसंक वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए क्षेत्र के लोगो ने ब्लाक प्रमुख राजी देवी व विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा के संयुक्त नेतृत्व में एक जन आक्रोश रैली निकाल कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधान मंत्री ,वन मंत्री व मुख्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन कहा गया है कि क्षेत्र में पिछले एक दशक से मवेशी व कई लोग वन्य जीवो के शिकार हो गये है,जंगली जानवर भालू,बाघ व बंदरो का आक्रमण आम जन पर हो रहा है। इस खतरे व दहशत से पर्वतीय क्षेत्र के लोगो का जीना हराम बना है। महिलाओ को कास्तकारी करने व बच्चो को स्कूल भेजना खतरे से खाली नही है। कहा कि वन जीव संघर्ष को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। ताकि आम जनता की सुरक्षा हो सके । जन आक्रोश रैली के लिए सर्व प्रथम सभी महिला व पुरुष डामर फील्ड में एकत्रित हुए और वहां से ताली,कनस्तर, प्लास्टिक के डिब्बे बजाते हुए नारे बाजी के साथ विनायकधार से टावर व उसके बाद पेट्रोल पंप व वापस विनायकधार चौक पर एक जन सभा करते हुए वाक्ताओ ने आम लोगो को हिसंक वन्य जीवो के द्वारा जा रहे हमले के विरोध में आन्दोलन में साथ देकर उत्तराखंड एवं केंद्र सरकार को जगाकर वन्य जीवो के हमले से बचने का कानून बनाने में सहयोग की अपील की गयी है। जन आक्रोश रैली में पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी , सिनांऊ की प्रधान संतोषी देवी, सूगी की प्रधान विमला देवी,ताली-कंसारी की प्रधान विमला देवी,श्रवण सती,देवेन्द्र राणा, करछूना के प्रधान विक्रम सिंह, कर्ण सिंह, तेजपाल निर्मोही,अनिता देवी, रवींद्र नेगी,विक्रम बासकंडी सहित तमाम महिला व पुरुष मौजूद थे। तथा इस अवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग रेंज नागनाथ के वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।