खाद्य पूर्ति निरीक्षक जयकृत सिंह बिष्ट को दी स्थानांतरण पर विदाई:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
राजकीय अन्न भंडार पोखरी में तैनात खाद्य पूर्ति निरीक्षक जयकृत सिंह बिष्ट के स्थानांतरण पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी । खाद्यपूर्ति निरीक्षक जयकृत सिंह बिष्ट का यहां से नंदानगर घाट स्थानांतरण होने पर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खाद्यान्न गोदाम में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें फूल मालाओं से लादकर भावभीनी विदाई दी । और प्रतिस्थानी खाद्य पूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार का स्वागत किया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा और सस्ता गल्ला विक्रेता सघ के ब्लाक अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि खाद्यान्न निरीक्षक जय कृत बिष्ट एक व्यवहार कुशल और मृदु भाषी अधिकारी रहे हैं। इनका कार्यकाल पोखरी विकास खण्ड में सराहनीय रहा है। इनकी सेवाओ को हमेशा याद रखा जाएगा विदाई समारोह में दर्शन नेगी, विष्णु प्रसाद पंत, जयवीर सिंह, यतीश भण्डारी, पुष्कर सिंह, सते सिंह, हरीश प्रसाद सती, राहुल सिंह, नागेन्द्र सिंह, सन्तोष नेगी सहित तमाम सस्ता गल्ला विक्रेता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

