चंडिका देवी का फर्श प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचा सिनांऊ :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) जनपद चमोली के पोखरी- चमेठी चंडिका देवी का इन दिनो नव निर्मित फर्श का निमार्ण हुआ है। निर्माण के बाद ब्रहमगुरु दीपक कुंवर के सानिध्य में देव निशानो के साथ पोखरी से मायके गांव सिनांऊ पहुंचने पर किया ग्रीमीणो ने भव्य स्वागत । यहां तीन दिन तक ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर के सानिध्य में खाली ब्रह्मणो द्वारा फर्श की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। उसके बाद वह से फर्श चंडिका मंदिर में लाया जायेगा, जहां पूजा-पाठ के साथ स्थापित किया जायेगा। तथा उसके बाद चंडिका देवी के देवरा यात्रा की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श और रणनीति बनायी जायेगी।
पोखरी-चमेठी में फर्श गत दिवस सोमवार देर शायं को 06 बजे उखीमठ से ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर देव निशाना के साथ देवी के नव निर्मित फर्श को लेकर पोखरी पहुचे, और फर्श के स्वागत में स्थानीय महिला पुरुषो ने ढोल,नगाढे व भंकोर के माध्यम और मसाल जलाकर फर्श को मंदिर मे ले गये। हालांकि मंगलवार को फर्श अपने मायके गांव सिनांऊ पहुंचगया है। इस में मंदिर समिति के पंडित भगवती प्रसाद महिधर पंत, कुंवर सिंह चौधरी,राजेन्द्र पंत, दीपक पंत, दीपक चौधरी,चन्द्र मोहन, संतोष चौधरी,सत्येन्द्र बुटोला,मंदोदरी पंत,महेश्वरी देवी चौधरी सहित तमाम महिला व पुरुष भक्त मौजूद थे।