डिप्लोमा फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर दे रहे है सेवाएं:

खबर शेयर करें:

डिप्लोमा फार्मासिस्ट  काली पट्टी बांधकर दे रहे है सेवाएं:

 पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली)
 डिप्लोमा फार्मासिस्ट अपनी पांच  सूत्रीय मांगो को लेकर बाहों में काली पट्टी बांधकर अपने-अपने कार्य स्थल पर सेवाएं दे रहे है। जिला मंत्री  लखपत सिंह नेगी ने बताया कि  डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन  ने पूर्व  घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी पांच सूत्रीय मांग10वर्ष सेवा पर  पदोन्नति वेतनमान, राज्य में फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट  2016लागू करने,चारधाम यात्रा ड्यूटी के  पिछले देयको का भुगतान करने, उड़ीसा व आसाम की तर्ज  पर कर्मचारियों प्रिस्क्रिप्शन का अधिकार देना एवं उपेन्द्रों  में 391 पदोन्नत को पुनर्जीवित करने की मांग की गयी है। जिला मंत्री नेगी ने कहा है, कि उनका एसोसिएशन विगत लंबे  समय से शासन- प्रशासन से मांग करते आ रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसलिए काली पट्टी बांधकर   01सितंबर से 15 सितंबर तक विरोध किया जायेगा।उन्होने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगे  शीघ्र नही मानी गई तो,वे आगे भी आदोलन को  जारी रखेगें।

खबर शेयर करें: