सोलह दिन से चल रहे सड़क के धरने को समर्थन देने पहुंचे ग्राम खन्नी के ग्रामीण: षुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर सोलहवें दिन धरना जारी रहा, धरने पर ,ललिता प्रासाद, राकेश नेगी,अमर सिंह, धीरज सिंह, गंभीर सिंह, हरीश नेगी, रवींद्र थपलियाल बैठे रहे। सड़क आन्दोलनकारियों को समर्थन देने के लिए ग्राम-पंचायत खन्नी से जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने मोहनखाल पहुंच कर समर्थन दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य वल्ली-खन्नी के कुलदीप राणा आजाद, खन्नी की ग्राम प्रधान लता देवी,युवक मंगल दल अध्यक्ष सिताब सिंह, उपप्रधान दिनेश प्रसाद सती,कुशहाल सिंह राणा,विजय सिंह राणा,वन पंचायत सरपंच बीर सिंह रावत, अजय सिंह रावत, रविन्द्र सिंह राणा, अनुसूया सिंह, जयसिंह, प्रमोद सिंह आदि ने सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगो को समर्थन दिया। कहा कि मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग जायज है, यदि सरकार ने सड़कका शासनादेश व वित्तीय स्वीकृति जल्द नही की तो बृहद आन्दोलन करने की जरूरत होगी और ग्राम पंचायत खन्नी की जनता पूरा सहयोग करेगी।