क्षेत्र पंचायत निधि में कोटेशन प्रक्रिया समाप्त करने को सीडीओ को भेजा ज्ञापन :

खबर शेयर करें:

क्षेत्र पंचायत निधि में  कोटेशन प्रक्रिया समाप्त करने को सीडीओ को भेजा ज्ञापन :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी (चमोली)। 
विकासखंड पोखरी में क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्यों को कोटेशन प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाने के विरोध में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र पंचायत संगठन पोखरी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह आजाद के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने  सामुहिक रूप से क्षेत्र  पंचायत निधि का कार्य कोटेशन प्रक्रिया के तहत कराए जाने का  विरोध किया है।
क्षेत्र पंचायत संगठन  ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर  मांग की है कि क्षेत्र पंचायत निधि के विकास कार्य पूर्व की भांति वर्क ऑर्डर  से विकास कार्य करवायें जांय । ताकि सभी सदस्यों को क्षेत्र पंचायत को अवमुक्त निधि अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यकताओं के अनुसार खर्च  करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिले।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पूर्व की व्यवस्था बहाल नहीं की जाती, तब तक क्षेत्र पंचायत सदस्य किसी भी नई कार्ययोजना का प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं करेंगे।
तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यो का एकजुट होकर  कोटेशन प्रक्रिया का विरोध जारी रहेगा।

खबर शेयर करें: