हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल मेले की तैयारियां जोरों पर:

खबर शेयर करें:

हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल मेले की तैयारियां जोरों पर:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:









चमोली:
जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी में  लगने लाले सात दिवसीय हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी,पर्यटन, किसान विकास मेला को लेकर  तैयारियां शुरू हो गयी है। और गोल मार्केट में मुख्य पांडाल लगना शुरु हो गया है, यही नही स्टेडियम में बाहरी दुकानदारो का पहुँचने का सिलसिला जारी हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने मेला स्थल को आकर्षक बनाने के लिए रंगबिरंगी विधुत लाइट से बाजार से लेकर मिनीस्टेडिएम तक सजा दिया है। वह मेले के आयोजन को लेकर दिन रात एक किए हुए है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी  मेले को विशेष मनोरंजक व आकर्षक बनाने तथा जनता को ज्यादा से ज्यादा मेले में लाभ मिले ऐसी संस्थाओ से संपर्क में जुटे है। इसी प्रकार नगर पंचायत के सभासद भी तन्मयता से व्यवस्था पर लगे है।  25अक्टूवर से  पोखरी में सात दिवसीय मेला शुरू हो जायेगा। मेले में अनेक सांस्कृतिक टीमो के द्वारा रंगारंग  सांस्कृतिक प्रतुतियां दी जायेगी। तथा शिक्षण संस्थाओ, महिला मंगल दलो के अलावा बड़ी सांस्कृतिक टीम मेले में आमंत्रित की गयी है।

खबर शेयर करें: