भालू ने तोड़ी सड़क पर खड़ी गाड़ियां:

खबर शेयर करें:

भालू ने तोड़ी सड़क पर खड़ी गाड़ियां:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में पोखरी- वामनाथ सड़क पर ग्राम पाव के ग्रामीणों की खड़ी गाड़ियों को पहुंचाया भालू ने  नुकसान। य। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने बताया कि पोखरी-वामनाथ सड़क पर  पाव गांव के पास ग्रामीणो की गाड़ियां व स्कूटी और मोटर साइकिल खड़ी रहती है। उन्होने कहा कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि गत रात्रि को अज्ञात  लोगो ने उनकी गाड़ी न0 UK11A 8223 कार का शीशा तोड़कर सिट को फाड कर  गाड़ी से बाहर फेंक दिया है।






स्कूटी को नीचे गिराकर सीट फाड दी, तथा एक बाइक को भी नीचे गिरा दिया, उसमें भी नुकसान हुआ है,थानाध्यक्ष शिकायत मिलते ही मौके पर गये  गाड़ियों को पहुंचाई गई क्षति के बारे  मे आंकलन करने पर कुछ संदिग्धता सामने आई तो उन्होने वन विभाग की टीम बुलाकर मौका करवाया तो वन विज्ञानियों ने भालू के हमले से गाड़ियों के नुकसान की पुष्टि की। और उन्होने कहा कि भालू बहुत बड़ा होना बताया गया है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने वाहन स्वामियों को सचेत किया कि जंगली जानवरो से अपने वाहनो की सुरक्षा करते रहे।

खबर शेयर करें: