पोखरी में विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन संपन्न पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी में आयोजित की गयी। जिसमें क्षेत्र के 20 जूनियर व माध्यमिक विद्यालयो के छात्रो ने प्रतिभाग किया, और अपने-अपने द्वारा तैयार किए गये विज्ञान माॅडल प्रस्तुत किए गये।
इस प्रतियोगिता में माध्यमिक के सात विद्यालयो के छात्र प्रथम,व सात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार जूनियर हाईस्कूल के चार विद्यालयो के छात्रो ने प्रथम व चार विद्यालय के छात्रो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 25 अक्टूबर 2025 को गौचर में जिलास्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी की छात्राओ ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है, और छात्रो ने जो विज्ञान के मॉडल तैयार किए है उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इन छात्रो की प्रतिभा से देश का भविष्य प्रगति पर है। कहा कि पूर्व वैज्ञानिक व राष्ट्रपति डा, अब्दुल कलाम का सपना साकार हो रहा है।
उन्होने कहा कि सरकारी व बडें शहरी विद्यालयो की अपेक्षा हमारे पर्वतीय क्षेत्र के निजी विद्यालयो का परीक्षाफल बहुत शानदार रहता है। पूर्व जिला-पंचायत अध्यक्ष रंजना भंडारी ने भी विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयो की तारीफ की।
शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने अपने विद्यालय के छात्रो की प्रगति की जानकारी दी। कहा कि अविरल प्रयासो की आवश्यकता है।
ब्लाक समन्वयक संदीप नेगी ने जलवायु परिवर्तन पर जानकारी दी । कार्यक्रम में सहायक ब्लाक समन्वयक सुरेंद्र सिंह राणा, जूनियर शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती,कल्याण सिंह चौधरी, राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष संदीप जग्गी, उर्मिला नेगी,कुसुम गडिया, दिनेश सती,कल्याण सिंह चौधरी, दयाल सिंह गड़िया सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता गंभीर सिंह असवाल ने किया।