एसडीएम ने ली मेले की बैठक,दिए सहयोग के निर्देश: पुष्कर पर्वत नयूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी द्वारा 25अक्टूवर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय हिमवंत चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेला को लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सभागार में एसडीएम राजकुमार पाण्डेय ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक ली । और मेले में सहयोग देते हुए विभागीय स्टाल लगाकर कर आम जनता को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाय। लोनिवि को नगर मुख्यालय पर सड़को पर गड्ढे भरने व नालियों को खोला जाए। इसके अलावा मेले भर में बिजली व पानी की नियमित सप्लाई रखने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। तथा वीआईपी के लिए वन विभाग का निरीक्षण भवन मोहनखाल को मेले भर के लिए आरक्षित करने को भी कहा गया है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, ईओ बीना नेगी,जल संस्थान के जेई मनमोहन सिंह राणा,बन विभाग से वन दरोगा विक्रम सिंह, तहसील कार्यालय से पेशकार प्रदीप पुजारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सिताबूलाल, एसआई देवेन्द्र, व दलबीर सिंह नेगी, लोनिवि से इंजिनियर संदीप, ब्लाक युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत,आशीष चमोला सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।