भाजपा कार्यकर्ताओ का आत्मनिर्भर संकल्प कार्यशाला का आयोजन :

खबर शेयर करें:

भाजपा कार्यकर्ताओ का आत्मनिर्भर संकल्प कार्यशाला का आयोजन :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली:
देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत बनाकर युवाओ,नौ जवानो व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य  से मंगलवार को नगर मंडल पोखरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर व राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ कार्य करती पुष्पा पासवान थी। उन्होने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया, उन्होने कहा कहा हमारी सरकार का उद्देश्य  घर-घर स्वदेशी  अपनाकर स्थानीय सन साधनो के माध्यम से उत्पादन तैयार कर स्वरोजगार  का जरिया तैयार  कर आत्मनिर्भर बनना है, किसी को भी रोजगार के लिए पलायन करने की आवश्यकता नही है।तथा स्वदेशी खानपान एवं रहन- सहन पर भी जोर दिया गया ।वक्ताओ ने कहा कि इस कार्यक्रम को  गांव-गांव घर-घर पहुंचाना है, कहा कि स्वदेशी अपना कर आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम संयोजक व थाला बेंड वार्ड से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा,सहसंयोजक भरत नेगी, दिनेश सती ,महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती , नवनिर्वाचित जिला मंत्री रंजना रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप चंद रौतेला,  पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी ,मीडिया संयोजक भरत चौधरी , पूर्व मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी,  मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चमोला जी कालिका प्रसाद जी मंडल मंत्री हेमा देवी जी किसान मोर्चा मंडल मंत्री प्रेम सिंह चौधरी जीकार्यालय कोषाध्यक्ष अनसूया राणा जी महिला मोर्चा मंत्री नेहा सती जी मंडल मंत्री परवल सिंह,प्रदीप चौहान,  सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी  एवं जनप्रतिनिधि सभी    भारतीय जनता पार्टी की सभी जेस्ट जेस्टश्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

खबर शेयर करें: