क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू: पुष्कर पर्वत, न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: विकास खंड पोखरी के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यो का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरु हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख राजीदेवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर खंड बिकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाने का उद्देश्य गांवो का सुनियोजित सर्वांगीण विकास करना है। विकास कार्यो में क्वॉलिटी व क्वांटटी का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होने कहा कि जो ग्राम पंचायत विकास कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, उनकी ग्राम पंचायतो को राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाता है।
मास्टर टेनर श्रवण सती ने कहा का गांवो की मूल व्यवस्था,रास्ते,नालियां, शिक्षा,स्वास्थ्य ,सिंचाई एवं स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी प्रदीप नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज तिवारी,धीरज चौहान, हीरा सिंह चौधरी व वीरेन्द्र बुटोला सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।