भालू के हमले में भागते हुए, चट्टान से गिरकर देएवरानी-जेठानी की मौत:

खबर शेयर करें:

भालू के हमले में  भागते हुए, चट्टान से गिरकर देवरानी-जेठानी की मौत:
एक साल से पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)
भालू के हमले से जान बचाने  के लिए भागते हुए चट्टान से गिरकर देवरानी-जेठानी की  मौत हो गयी है।
विकास खंड पोखरी के ग्राम-सिदेली(नैल) की दो महिलाएं जो आपस में एक ही परिवार की देवरानी व जेठानी शुकवार को शुबह 8.30बजे करीबन गाँव के पास घास काट रही थी, इतने में भालू आया और हमला किया, दोनो महिलाएं जान बचाने के लिये भागी तो पैर फिसलने से करीबन तीन सौ मीटर चट्टान से  नीचे खाई में गिर कर बुरी तरह घायल हो गयी, भालु के हमले से गिरते समय महिलाओ के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर गामीण घटना स्थल पर गए और दोनो महिलाओ को पीठ पर लाद कर सडक तक लाए और 108 के द्वारा सीएचसी पोखरी पहुंचाया, डाक्टरो ने विमला देवी उम्र 50वर्ष को मृत्यु घोषित कर दिया, तथा घायल लक्ष्मी देवी उम्र 42 साल का उपचार कर हायर सेंटर को रेफर कर दिया, डा, शनि चौधरी ने हेली एम्बुलेंस  की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन मौसम की खराबी के कारण हेली  उपलव्ध नही हो पायी, 108से  बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया, वहां पहुचते ही डाक्टरो ने लक्ष्मी देवी को मृतक  घोषित कर दिया।
तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी ने डाक्टरो की टीम बुलाकर विमला देवी का  पोस्टमार्टम  पोखरी अस्पताल में ही करवाया गया।  और ग्रामीणों ने  मृतक विमला देवी की अंत्येष्टि कर्णप्रयाग अलकनंदा नदी के तट पर की गयी। दूसरी मृतक लक्ष्मीदेवी कल-आज होगी अंत्येष्टि। 
केदारना वन प्रभाग  के डीएफओ ने वन कर्मियों के घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वन कर्मियों की गस्त लगाई गयी है। बताते चले कि विगत एक वर्ष से पोखरी-क्षेत्र में भालुओ का आतंक जारी है। जिसमें से केवल एक भालू भिकोना के जंगल मे पकड़ा गया था।

खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post