पोखरी-हरिशंकर सड़क बारिश से कई जगह क्षतिग्रस्त:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के लोक निर्माण विभाग पोखरी के अंतर्गत पोखरी-हरिशंकर सड़क की मानसून के दौरान बनी दुर्दशा किसी से छिपी नही है। परन्तु गत तीन रात्रि से हो रही भारी बारिश से पोखरी-हरिशंकर सड़क बनखुरी से लेकर गनियाला तक सड़क की रही सही कसर भी पूरी कर दी है। यहां जगह-जगह सड़क पर भारी मलवा आने व पुस्ता टूटने से जान जोखिम में डालकर लोग सफर करने को मजबूर है। सड़क की बदत्तर हालत से क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवो के ग्रामीणो में यातायात को लेकर विभाग की कार्यशैली व लापरवाही पर भारी रोष व्याप्त है।
हालांकि लोक निर्माण विभाग का जेसीबी अस्थाई रूप से यातायात के लिए सड़क को खोलने का काम तो कर रहा है। लेकिन स्थाई समाधान नहीं है।हरिशंकर की ग्राम प्रधान रिंकी देवी ,चौण्डी के प्रधान किशन बुटोला व सिमलासू के प्रधान उत्तम सिंह असवाल ने लोनिवि पोखरी से यातायात हेतु स्थाईरूप से सड़क बनाने की मांग की है। उन्होने कहा कि इस सड़क पर लोनिवि का ध्यान कम है। इस पर ध्यान देने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर वाहन में बैठे लोगो को सड़क खोलकर यातायात करने को मजबूर होना पड़ता है। कईबार तो वाहन से उतर कुछ दूर पैदल चलना पडता है।उन्होने कहा कि सादी बारातो का सीजन चल रहा है , इस लिए भी सड़क का स्थाई समाधान भी होना जरूरी है।


