क्वांटम युग का आरंभ को लेकर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में रिधिया प्रथम व काव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के जीजीआईसी पोखरी में शनिवार को विकास खंड स्तरीय *क्वांटम युग का आरंभ : संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड पोखरी से19 विद्यालयों के 29 छात्र छात्राओं ने प्रयोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें रिधिया कक्षा 10 शिवांगी नेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी प्रथम,काब्या कक्षा 09 राइका थालाबैड द्वितीय एवं आरुषि कक्षा 10 राइका थालाबैड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कु0 नेहा भट्ट उप शिक्षा अधिकारी पोखरी ने किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,उपखंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि क्वांटम युग की शुरुआत मुख्य रूप से 20वीं सदी की शुरुआत में हुई थी। कहा कि जब मैक्स प्लेग ने 1900 में अपना ब्लैक बादी सिद्धान्त प्रकाशित किया। और अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रकाश विधुत प्रभाव के विश्लेषण ने क्वांटम विचारो को बढावा दिया। विशिष्ट अतिथि जीजीआईसी पोखरी की प्रधानाचार्या ने 2025 क्वांटम का वर्ष क्यों ? के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने क्वांटम विज्ञान और और उसके अनुप्रयोग के महत्व के बारे में जनजागरुकता बताने के लिए एक वर्ष तक चलने वाले विश्वव्यापी अंतरराष्ट्रीय क्वांटम वर्ष की घोषणा की है। वर्ष 2025 इसके लिए चुना गया। क्योकि यह क्वांटम यांत्रिकी के प्रारंभिक विकास के 100 पूरे होने का प्रतीक है। विज्ञान ब्लॉक सह समन्वयक श्री सुरेन्द्र राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी एवम् यह बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि,अनुसंधान के प्रति चिंतन और समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचता है। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्री महावीर जग्गी जी, मुख्य निर्णायक दयाल गाड़िया , निर्णायक सतीश चंद्र खाली , अजयपाल रावत , श्रीमती पूनम रानी नेगी , विकासखंड पोखरी के सभी मार्गदर्शक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही। साथ ही बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की सभी बहिनो का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी चयनित छात्र एवं छात्राओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गये। बताया गया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रथम और द्वितीय प्रतिभागी आगामी 08 अक्टूबर 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।