सेरा- मालकोटी के बीमार बुजुर्ग को पहुंचाया डंडी से सड़क तक : पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल: पोखरी(चमोली) जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के सदूरवर्ती ग्राम पंचायत मालकोटी में पिछले एक दशक से ग्रामीण सड़क की मांग करते आ रहे है, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार की अनदेखी का ही प्रतिफल है कि ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे गांव के बुजुर्ग बीमार व्यक्ति को पांच किमी0 की खड़ी चढ़ाई चढ़कर रौता सड़क तक पहुँचाया। जहां सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहती है।लेकिन यहां के हाल ये है कि ग्रामीण एक दशक से सड़क मांग करते थक गये। यही नही ग्रामीणो ने लोक सभा ,विधान सभा सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गयी है, चुनाव के समय अधिकारियों द्वारा गांव में जाकर सड़क कार्यवाही करते के झूठे आश्वासन देकर कर लोगो को छला गया है। ग्राम प्रधान राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह कुंवर सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर बीमार को सड़क तक पहुंचाया है। कहा कि सेरा-मालकोटी के ग्रामीण आज भी आदम युग में जीने को मजबूर है।

खबर शेयर करें:



सेरा- मालकोटी के बीमार बुजुर्ग को पहुंचाया डंडी से सड़क तक :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:










पोखरी(चमोली)

जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के सदूरवर्ती ग्राम पंचायत मालकोटी में पिछले एक दशक से ग्रामीण सड़क की मांग करते आ रहे है,  लेकिन गूंगी-बहरी सरकार की अनदेखी का ही प्रतिफल है कि ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे  गांव के बुजुर्ग बीमार व्यक्ति को पांच किमी0 की खड़ी चढ़ाई चढ़कर रौता सड़क तक पहुँचाया। जहां सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना चाहती है।लेकिन यहां के हाल ये है कि ग्रामीण एक दशक से सड़क मांग करते थक गये। यही नही ग्रामीणो ने लोक सभा ,विधान सभा सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गयी है, चुनाव  के समय अधिकारियों द्वारा गांव में जाकर सड़क कार्यवाही  करते के झूठे आश्वासन  देकर कर  लोगो को छला गया है। ग्राम प्रधान राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह कुंवर सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। ग्रामीणों ने  पांच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर बीमार को सड़क तक पहुंचाया है। कहा कि सेरा-मालकोटी के ग्रामीण आज भी आदम युग में जीने को मजबूर है।

खबर शेयर करें: