पोखरी,चमेठी चंडिका मंदिर में हुआ फर्श स्थापित:

खबर शेयर करें:

पोखरी,चमेठी चंडिका मंदिर में हुआ फर्श स्थापित: 
षुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







पोखरी (चमोली)

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी की बारहजूला(बारुली) पट्टी सहित चौरासी गांवो की  चमेठी-पोखरी में मां चण्डिका का नव निर्मित फर्श अपने कार्यक्रमानुसार मायके गांव सिनांऊ में तीन दिन के प्राण प्रतिष्ठा के साथ वापस पूजा अर्चना के बाद मंदिर में बिराजमान किया गया है। 10जनवरी को पूजा-अर्चना,हवन एवं पूर्णाहुति के साथ  कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस  अवसर  पर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने भी  मां चंडिका के दर्शन किए और मंदिर  सौंदर्यीकरण के लिए पांच  लाख रुपये की घोषणा की । 








कहा कि चंडिका  देवी की देवरा यात्रा होती है तो, पूरी मदद की जायेगी। कार्यक्रम को मंदिर समिति के सानिध्य में ब्रह्मगुरु दीपक कुंवर एवं विद्वान पंडितो भगवती प्रसाद जोशी व खाली पंडितो ने विधि विधान से पूजा हवन संपन्न किया गया है। इस अनुष्ठान के तहत चंडिका के पंत पुजारी गांव की ओर से  तथा मंदिर  समिति की ओर से भंडारा किया गया है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा,कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी,महिधर पंत, दीपक चौधरी,सतेन्द्र बुटोला,परशुराम पंत, राजेन्द्र पंत,लक्ष्मी प्रसाद पंत, संतोष चौधरी,भरत सिंह चौधरी सहित  तमाम लोग मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: