प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची पोखरी और काण्डई- चन्द्रशिला की टीम :

खबर शेयर करें:

प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची पोखरी और काण्डई- चन्द्रशिला की टीम :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी (चमोली)

पोखरी: चन्द्रशिला पट्टी के नंदाकुड  में ग्राम पंचायत काण्डई- चंद्रशिला के नवयुवक मंगल दल की ओर से आयोजित स्वर्गीय प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के  प्क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोखरी की टीम ने    ऊमा क्लब डुंगर  को 40 रन से हराकर  सेमीफाइनल में जगह बनाई।मैच का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए क्योंकि  खेलों में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए  लेकिन मनमुटाव नहीं होना चाहिए । नवयुवक मंगल दल काण्डई- चन्द्रशिला की यह सराहनीय पहल है इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से  ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है    ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल मैदान सहित सुविधाएं होनी चाहिए तभी हमारे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा उन्होंने नदाकुड में गेट निर्माण  हेतु,150 हजार एक लाख पचास हजार रुपये देने की घोषणा की,  काण्डई चन्द्रशिला के नवयुवक मंगल दल और महिला मंगल दल की महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।पहले मैच में शंकर पंत के नेतृत्व वाली पोखरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 124 रन बनाये ज़बाब में ऊमा क्लब डुंगर की टीम निर्धारित ओवर में 84 रन ही बना सकी और 40 रन से मैच हार गयी ।पोखरी टीम की ओर से शानदार 39 रन बनाने वाले श्रेयासु को मैन ऑफ द मैच दिया गया । एम्पायर की भूमिका मुकेश नेगी और पवन भण्डारी ने निभाई । दूसरे क्वार्टर फाइनल में काण्ड ई चन्द्रशिला और बगथल के बीच खेला गया  काण्ड ई चन्द्रशिला  की टीम ने  निर्धारित 15 ओवर में 174 रन बनाये   ज़बाब में बगथल की टीम 99 रन पर आउट हो गयी और काण्ड ई चन्द्रशिला की टीम 75 रन से मैच जीत कर सकता सीमीफाइनल में पहुंच गयी काण्ड ई चन्द्रशिला की तरफ से 63 रन बनाने वाले अनुज भण्डारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।सलना ,तोणजी  पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गयी थी आज पोखरी और काण्ड ई चन्द्रशिला की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गणी कल दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे।

अंपायर  इस मैच में एम्पायर की भूमिका मोहित राणा और प्रियाशु राणा ने निभाई ।। इस मौके पर ग्राम प्रधान भगत भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन  राणा , नवनीत किमोठी,पंकज नेगी, रघुवीर सिंह नेगी,बचन सिंह भण्डारी,पवन भण्डारी,अंजना देवी राणा,अरुणा देवी, गोदामबरी देवी ,बरदेई देवी, शकुन्तला देवी ,मस्तु राणा, मनीष राणा  प्रकाश राणा , लक्ष्मी देवी मदन भण्डारी , हर्षवर्धन राणा ,मातबर भण्डारी , देवेन्द्र राणा , बलवंत सिंह राणा,नीरज राणा , अनुसुइया प्रसाद किमोठी, अमर सिंह भण्डारी, मदन भण्डारी अनूप किमोठी ,गुलाब भण्डारी , योगेन्द्र राणा, मोहन सिंह वर्तवाल, अंकित भण्डारी,अबबल सिंह राणा, कुलदीप राणा , भुपेंद्र भण्डारी,कुंवर भण्डारी, मायाराम किमोठी ,ऊमा देवी किमोठी सन्तोष भण्डारी  ,शांता भण्डारी, गंगोत्री देवी   मनोरमा भण्डारी सन्तोष राणा   ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नवयुवक मंगल दल और महिला मंगल दल की महिलाएं   मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: