प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल पोखरी ने 94 रन से जीत हासिल की:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी अंतर्गत चन्द शिला पट्टी के नंदाकुड में ग्राम पंचायत काण्डई- चन्द्रशिला के नवयुवक मंगल दल द्वारा 28 दिसंबर से आयोजित स्वर्गीय प्रवीण राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज खेला गया। शंकर पंत के नेतृत्व वाली पोखरी की टीम ने काण्डई चन्द्रशिला की टीम को 94 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
फाइनल मैच 18-18 ओवरों का खेला गया। टॉस जीतकर काण्ड ई चन्द्रशिला की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पोखरी की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में काण्ड ई चन्द्रशिला की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई और उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
पोखरी टीम की ओर से तरुण चौहान ने 40 रन बनाने के साथ 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोखरी टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी एवं ₹1000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता पोखरी टीम को चमचमाती ट्रॉफी व ₹31,000 नगद तथा उपविजेता काण्ड ई चन्द्रशिला टीम को ट्रॉफी व ₹15,000 का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका प्रियांशु राणा एवं मुकेश नेगी ने निभाई। फाइनल मैच का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अनुशासन के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कमेठी को 5100 रुपये भी दिये ।
इससे पूर्व काण्ड ई चन्द्रशिला की महिला मंगल दल एवं नवयुवक मंगल दल द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान भगत भंडारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा , सत्येन्द्र सिंह नेगी, दिगम्बर बर्तवाल ,संतू नेगी , ग्राम प्रधान भगत भण्डारी, पूर्व प्रधान नवीन राणा सहित नवनीत किमोठी,पं, रघुवीर सिंह नेगी,बचन सिंह भण्डारी,पवन भण्डारी, अरबिद भण्डारी ,यशवंत बर्तवाल , गजेंद्र नेगी, अंजना देवी राणा। अंजू देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी,सुनीता देवी,विमला देवी,, अरुणा देवी गोदामबरी देवी ,बरदेई देवी, कमल सिंह राणा, मनमोहन सिंह राणा,मनोरमा भण्डारी, ,मस्तु राणा, अशीष राणा ,सुरुतू भण्डारी, धर्मेन्द्र राणा , मनीष राणा प्रकाश राणा , लक्ष्मी देवी मदन भण्डारी , हर्षवर्धन राणा ,मातबर भण्डारी , देवेन्द्र राणा , बलवंत सिंह राणा,नीरज राणा , कुंवर सिंह राणा, तारा देवी, कुसुमलता किमोठी ,ऊषा देवी, विशेश्वरी देवी , जगदीश किमोठी , सुनीता देवी देवेश्वरी देवी ,शांता देवी पूनम किमोठी , अनुसुइया प्रसाद किमोठी, अमर सिंह भण्डारी, मदन भण्डारी अनूप किमोठी , , योगेन्द्र राणा, , अंकित भण्डारी,अबबल सिंह राणा, साहिल भण्डारी, आईश राणा , , भुपेंद्र भण्डारी,कुंवर भण्डारी, मायाराम किमोठी ,ऊमा देवी किमोठी सन्तोष भण्डारी ,शांता भण्डारी, गंगोत्री देवी मनोरमा भण्डारी सन्तोष राणा देवेन्द्र सिंह नेगी, अरबिद भण्डारी ,तारा देवी लक्ष्मी देवी, ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नवयुवक मंगल दल और महिला मंगल दल की महिलाएं मौजूद रहे।


