राइका उडामांडा में दी पुलिस ने यातायात व साइबर क्राइम की जानकारी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी: पोखरी थाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज उडामाण्डा में थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत ने यातायात नियमों /साइबर अपराधों तथा महिला अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई, जिसमें यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन का प्रयोग न करने, ट्रिपलिंग राइटिंग,बिना हेलमेट स्कूटर/बाइक न चलाने, बिना सीट बेल्ट के वाहन चालन न चलाने की हिदायत दी। उन्होने कहा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ किसी अज्ञात नंबर से आए कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी पासवर्ड या बैंक खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें। कहा कि यदि कोई साइबर अपराध होने की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु हिदायत दी गयी। तथा महिला अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए, महिला सुरक्षा से संबंधित महिला उत्पीड़न अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस जागरूकता अभियान टीम में उपनिरीक्षक दलबीर सिंह नेगी,कांस्टेबल भरत सिंह टोलिया होमगार्ड ममता सम्मलित रही।

