भालू ने गौशाला तोड़कर गाय को बनाया निवाला:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी: पोखरी क्षेत्र में भालू की चहल कदमी अभी कम नही हो पायी है। बीती रात को ग्राम पंचायत भिकोना के उप ग्राम खाल में भालू ने जगदीश प्रसाद खाली की गौशाला तोड़कर दुधारू गाय को मार डाला है। जगदीश प्रसाद की पत्नी रोज की तरह सोमवार सुबह मवेशियों को चारा देने गौशाला गई तो देखा कि गौशाला का दरवाजा तोड़कर गाय दरवाजे के पास मरी हुई है, और भालू ने गाय का पेट फाड़ रखा है,इस बात की जानकारी उसने घर आकर दी। जगदीश प्रसाद ने विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा को सूचना दी वे शीघ्र उनके साथ मौके पर आये और स्थिति का जायजा लिया।और वन विभाग को सूचना दी गयी। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गयी है। और समुचित कार्रवाई कर मुआवजे के लिए वन विभाग को भेज दिया है। वहीं पोखरी- रुद्रप्रयाग सड़क के स्थान कनकचौरीं के सरणा पानी में कालिंका आटोमोबाइल के पास गत कई दिनो से रात में भालू घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे मे देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है।

