राबाइका पोखरी में रसायन विज्ञान की गैस्ट टीचर चार माह से अनुपस्थित

खबर शेयर करें:

राबाइका पोखरी में रसायन विज्ञान की गैस्ट टीचर चार माह  से अनुपस्थित 
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:

     जनपद चमोली के अधिकांश  इंटर कालेज में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक न होने की शिकायतें रहती है।  लेकिन विकास खंड पोखरी मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता  चार माह से नही है, इसबात से अभिभावको में नाराजगी है कि पढ़ाने के लिए छात्राओ को स्कूल भेजा है, और बिना अध्यापक के कैसे पड़ेंगी छात्राएं। बताया गया है कि  राइबाइका पोखरी में रसायन विज्ञान पढ़ाने के लिए गेस्ट टीचर की नियुक्ति की गयी है, बोर्ड परीक्षा के बाद अवकाश पर चली गयी थी, वह अभी तक  लौटकर नही आयी  है।  ऐसी स्थिति में रसायन जैसे महत्वपूर्ण विषय को कौन पढ़ायेगा। 

अभिभावक एमएस चौधरी ने बताया कि वे भी शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूल के टीचर है, और अपने बच्चो को सरकारी  स्कूल में  ही शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने  अपने पाल्याओ को राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी में रखा है। परन्तु विद्यालय में रसायन विज्ञान पढ़ाने के लिए टीचर न होने से विद्यार्थी कैसे  पड़ेंगे। 

प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत ने बताया कि रसायन विज्ञान पढ़ाने के लिए गेस्ट टीचर में एक मैडम की नियुक्ति हुई थी, जो कि बोर्ड परीक्षा के बाद मार्च अंतिम सप्ताह में अवकाश पर चले गयी थी जो अभी तक लौट कर नही आयी है,  उन्होने कहा कि इस बीच स्वयं उन्होंने रसायन विज्ञान पढ़ाया लेकिन  अब वे भी असमर्थ है। इस संबंध में गैस्ट टीचर को मैसेज किए गए है, कोई रिप्लाई नही आया है, तथा इस बात से खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया गया है, प्रधानाचार्य ने कहा कि फिलहाल इंटर कालेज पोगठा से ऑन लाइन पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।

  जीजीआईसी पोखरी में तैनात रसायन विज्ञान पढ़ाने के गैस्ट टीचर की तैनाती थी,वह छुट्टी गयी थी,या तो वह लौटकर आ जाय अन्यथा एस एमसी उसे हटाने की कार्यवाई करे,ताकि दूसरे गैस्ट टीचर की व्यवस्था की जा सके। विनोद कुमार मटोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी पोखरी(चमोली)

खबर शेयर करें: