पोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 03 पेटी अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को पारदर्शी तथा सकुशल सम्पन्न करवाने तथा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, नशे तथा मादक पदार्थो के विरुद्ध चमोली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत गत रात्रि को थाना पोखरी पुलिस द्वारा चेकिग के दौरान पोखरी क्षेत्र में बिनगढ़ के पास से *अभियुक्त दिगंबर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम कुजासू थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 40 वर्ष* को *03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना पोखरी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि दलबीर सिंह 2- कॉ0 कपिल कुमार 3- कॉ0ललित मोहन4- होमगार्ड राकेश लाल मौजूद थे।


