विकास खंड पोखरी में प्रधान के 203,क्षेत्र पंचायत के73व वार्ड के 165 नामांकन सही पाये गये।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
चमोली जनपद के विकास खंड पोखरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान, क्षेत्र पंचायत व वार्ड सदस्यो के नामांकन पत्रो की जांच पूरी हो गयी है। इनमें प्रधान के 73 पदो के लिए 203 लोगो ने नामांकन किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 25 पदो के लिए 73 नामांकन हुए। तथा 511 वार्ड सदस्यों के लिए 165 नामांकन हुए।
जांच में प्रधान पद के दो नामांकन एक समान प्रस्तावक होने के कारण निरस्त हुए है।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पोगठा के कागज पूरे न होने पर निरस्त।
वार्ड सदस्य 10 वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रो में कागज़ की कमी व शैक्षिक प्रमाण पत्र न लगने के कारण निरस्त हुए है।
सर्व सम्मत ग्राम पंचायत द्वारा प्रधान के लिए एकल प्रस्ताव।
1-ग्राम पंचायत किमोठा -ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी।
2- ग्राम पंचायत सटियाना-जय प्रकाश डिमरी। तथा 07वार्ड सदस्य भी निर्विरोध प्रस्तावित किए गए है।
3-ग्राम पंचायत रडुवा- मनीषा रडवाल ।
4-ग्राम पंचायत नैल- दीपा देवी। निर्विरोध प्रधान बनेगे।

