थाना पोखरी पुलिस ने पकड़ी 23बोतल अंग्रेजी शराब:

खबर शेयर करें:

थाना पोखरी पुलिस  ने पकड़ी 23बोतल अंग्रेजी शराब:

पुलिस पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कटिबद्ध:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








चमोली:

आदर्श आचार संहिता के तहत पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए थाना पोखरी की पुलिस कटिबद्ध है। शुक्रवार को पुलिस  की चौकसी के चलते 23बोतल अंग्रेजी शराब के साथ  अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर दिया है। बताते चले कि पंचायत चुनाव में उम्मीदवार वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए शराब की सप्लाई पर जोर दे रहे है। वहीं पुलिस की सक्रियता भी कम नही है, गत 09तारीख को भी पुलिस ने तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को पकड़कर  उसके  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष मनोज सिरोला ने जानकारी देते हुए  बताया कि  पंचायत चुनाव  शांतिपूर्ण  कराने के लिए  कटिबद्ध है। इसलिए  पुलिस दिन रात गश्त और चेकिंग पर है,इसी सिलसिले में चेकिग के दौरान ग्राम मज्याड़ी निवासी ताजवर सिंह को मोहनखाल सड़क पर गुनियालाखाल प्रतीक्षालय के पास 23बोतल अंग्रेज़ी शराब ले जाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, और अभियुक्त के विरुद्ध 60आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस टीम मेंका0कपिल कुमार, होमगार्ड संजय लाल व धीर सिंह सामिल थे।

खबर शेयर करें: