नगर-पंचायत पोखरी बनी,नर्क पंचायत:

खबर शेयर करें:

नगर-पंचायत पोखरी बनी,नर्क पंचायत:
कूड़ा निस्तारण केन्द्र  के कूड़े की बदबू से बीमारी का खतरा:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



चमोली:

जनपद चमोली के अंतर्गत नगर-पंचायत  पोखरी  तमाम समस्याओ के चलते नर्क बनी है।अपशिष्ट कूड़ा निस्तारण केन्द्र में कूड़े की बदबू  से बीमारी का खतरा बना है।

    अपशिष्ट कूड़ा  निस्तारण केन्द्र  यहां बस स्टेशन जाने वाली सड़क पर गोदी बैंड पर बनाया है। जिसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग किया जाता है। लेकिन इससे पहले बंदर और आवारा गो बंश इसे खाने के चक्कर में उधेड़कर इधर-उधर कर देते है, नगर-पंचायत द्वारा  प्रतिदिन  दो टाइम का कूड़ा इसमें जमा होता है। गर्मी व बर्षात का मौसम के चलते  कूड़ा  में दुर्गंध फैल जाती है ,राहगीरो को नाक बंद करके चलने को मजबूर होना पड़ता है। 








जबकि इसी के पास अस्थाई  कूड़ा डंपिंग जोन भी है। जिसमें डाला गया अवशेष कूड़ा गोदी निवासियों के खेतो तक पहुंच जाता है, बारिश का पानी नालियों के बजाय सड़क बहना आम बात है। वहीं शौचालयों  पिटो से निकलने वाली गंदगी  नालियों में बहकर आम जनमानस को प्रदूषण में जीने को मजबूर कर देती है, इस पर नगर पंचायत का कोई ध्यान नही है।स्थानीय नागरिको ने कईबार शिकायते  की परन्तु  नगर पंचायत ने कोई अमल नही किया। तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का गोदी बैंड से  बराबर आवागमन  बाजार, अस्पताल व विकास खंड तक होता है, लेकिन इस अव्यवस्था पर  किसी ने भी कोई ध्यान नही दिया है,  स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी कोई कदम नही उठाया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता मयंक वैष्णव ने कहा कि यह नगर पंचायत  नर्क बन गयी है। समस्याओ का समाधान  होने के बजाय  बड़ रही है।कहा गोदी बैंड पर नगर-पंचायत ने अस्थाई कूड़ा डंपिंग जोन बनाया है, यह कूड़ा बह कर गोदी में उनके खेतो में जा रहा है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। कहा कि कूड़ा निस्तारण केन्द्र तो बीमारी का अड्डा बना हुआ है,  और उससे पहले मेन सड़क पर मीट मार्केट के आगे भी बदबू के चलते मजबूरी में चलना पड़ता है। उन्होने कहा कि इसे नगर पंचायत के बजाय नर्क पंचायत कहना अतिशयोक्ति नही होगी।

   इस अव्यवस्था पर क्या कहते है नगर पंचायत अध्यक्ष 

वास्तव में यह बड़ी समस्या बनी हुई है, कूड़ा निस्तारण केन्द्र का निर्माण  गोदी बैंड पर पिछले कार्यकाल में गलत हुआ है। आज समस्या उनके सामने है। उन्होने कहा इस गंदगी व बदबू से बचने के लिए ऐंगिल लगातार टिन की चद्दर लगाई जा रही है, वहीं मीट मार्केट के  लिए अलग व्यवस्था की गयी है, जिस पर थोड़ा काम चल रहा है, जल्दी मीट मार्केट सिफ्ट हो जायेगा।

सोहनलाल अध्यक्ष नगर-पंचायत पोखरी।

खबर शेयर करें: