सडक दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं एक घायल हो गया है। रविवार को सुबह साढ़े दस बजे करीबन पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर पोखरी की ओर आ रही कार संख्या यूके 11बी 3778 भिकोनाधार के समीप अनियंत्रित हो कर 50मी0 दूर खाई में गिर गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी,दूसरा घायल हो गया। घटना सुबह 10:30 बजे के करीबन की है।
सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस नेगी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गये। खाई से घायल प्रेमलाल उम्र 52 वर्ष को निकाल कर एम्बुलेंस से सीएचसी पोखरी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है, मृतक भगतराम कोठियाल उम्र 45 वर्ष का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। दोनो लोग पोखरी निवासी है।
भगतराम कोठियाल की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उनके स्वजनो,गांव व उनके रिस्तेदारो में शोक की लहर है, पोस्टमार्टम के बाद बड़ी संख्या में अंत्येष्टि करने के लिए लोग कर्णप्रयाग पहुँच गये है।

