पहाड़ कटिंग के मलवे से ग्रामीणों की परिसंपत्ति क्षतिग्रस्त,ग्रामीण संकट में:

खबर शेयर करें:

पहाड़ कटिंग के मलवे से ग्रामीणों की परिसंपत्ति क्षतिग्रस्त,ग्रामीण संकट में:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली,

 जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी के ग्राम गैलुंग में सड़क निर्माण  व पहाड कटिंग के मलवे से ग्रामीणो की परिसंपत्तियों की क्षति होने  के कारण ग्रामवासी संकट में है।

विकास खंड पोखरी के ग्राम गैलुंग में पीएमजीएसवाई  पोखरी द्वारा  रानौ-क्वीठी -तोली- गैलुंग सड़क पर निर्माणाधीन सड़क पर पहाड़ कटान का कार्य किया गया है, जिसके कारण ग्रामीणों के पैदल रास्ते,पेयजल लाइन, पानी के स्रोत ,नलकूप परियोजना,पशुचर भूमि सहित  खेत खलियान क्षतिग्रस्त  हो गये है।  





ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम-पंचायत तोली के तहत पड़ने  वाला राजस्व ग्राम-गैलुंग में विकास कार्यो की धनराशि  पहुंचने से पहले ही बंदर बांट  हो जाती  है, जिस वजह गांव का विकास नही हो पाता है, कहा कि जनसंख्या के आधार पर आवंटित  होने वाला राज्य पोषित,केन्द्र पोषित ,जिला-पंचायत और मनरेगा वजट का पता नही चलता है कि इसमें गांव में क्या काम हुए है, अब ग्रामीणों का इस व्यवस्था से मोहभंग हो गया है, और ग्रामीणों ने बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला को ज्ञापन भेजकर गांव में पैदल रास्ते व पानी की व्यवस्था को  करने  की मांग की गयी है। विधायक को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि गत माह  विधायक के गांव भ्रमण के दौरान  ग्रामीणों ने गांव की समूची समस्याएं रखी थी,परन्तु अभी तक कोई समाधान नही हुआ है, उन्होने विधायक निधि से ग्रामीणों की क्षतिग्रस्त योजनाओ की मरम्मत के लिए धनराशि की मांग की है।

 ज्ञापन में प्रशासक साक्षी देवी,सामाजिक कार्यकर्ता  चन्द्र सिंह बिष्ट, वीरेन्द्र सिंह भंडारी,लीला देवी, सीता देवी,गोदांबरी देवी,मौजूदगी,माधवी देवी ,नरेन्द्र सिंह बिष्ट, चन्द्र सिंह भंडारी सहित तमाम लोगो के हस्ताक्षर है।

खबर शेयर करें: