डुंगर के ग्रामीणो ने सड़क का निर्माण शुरू कर सरकार को दिखाया आइना: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पोखरी: एक दशक से सड़क की मांग करने पर जब स्वीकृति नही मिली तो, ग्रामीणों ने स्वंय गेंती,बेलचा व सब्बल उठाकर सड़क का निर्माण करने लगे है। यह वाकिया विकास खंड पोखरी के चन्द्रशिला पट्टी के ग्राम-डुंगर का है। ग्रामीणों का कहना है कि डुंगर गांव में ब्रिटिश शासनकाल में वाइसराय की उपाधि से सम्मानित तथा गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के प्रथम चेयरमैन और कर्णप्रयाग वर्नाकुलर स्कूल को निशुल्क सेवा देने वाले डा,पातीराम परमार ,सब डिप्टी श्यालक सिंह, आजादी के बाद और जनपद चमोली गठन के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला परामर्श दात्री के मेम्बर जंगीलाल शाह सहित कई दिग्गज लोगो का गांव सड़क सुविधा से बंचित रहना दुर्भाग्य पूर्ण है। ग्राम प्रधान दीक्षा बर्त्वाल ने कहा कि जहां देश आजादी की 76वीं वर्ष गांठ मना चुका है, इतनी बड़ी हस्तियों का गांव डुंगर आज भी चार किमी0 सड़क के लिए तरस रहा है। उन्होने कहा कि गांव में प्रसव वेदना से पीड़ित महिलाओ व बीमार लोगो को गांव के लोग डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक लाते है। और अस्पताल पहुंचाते-पहुंचाते देरी के कारण उनकी तबियत काफी बिगढ़ जाती है।
पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि एक दशक से अधिक समय तक ग्राम डुंगर के ग्रामीणों की सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीण महिला व पुरुषो ने पोखरी- गोपेश्वर सड़क पर नारी-गधेरे से बाइसराय डा,पातीराम परमार की मकान तक सड़क निर्माण करने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक व सांसद व सरकार ने सड़क स्वीकृति में कोई रुचि नही ली तो ग्रामीण 2027 में चुनाव में बोट नही करेंगे।
सड़क निर्माण कार्य पर बसंती देवी,सुनीता देवी,राजेश्वरी देवी, भुवनेश्वरी देवी,रणजीत सिंह सहित तमाम ग्रामीण महिला व पुरुष काम कर रहे है। जानकारी के अनुसार डुंगर गांव का दूसरा धड़ा जौरासी-तोणजी सड़क के ग्राम किमोठा-अंतरी तोक से गांव के लिए सड़क बनाने का प्रयास कर रहे है।